जिले में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 34 मामले आए पॉजिटिव ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिले में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 34 मामले आए पॉजिटिव !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 18 जुलाई (अरुण शर्मा)। जिले में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 34 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 23 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.24 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
कोरोना पॉजिटिव के 8 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 258 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 266 है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1358 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1694497 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 132539 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1560496 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 1186 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिले में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.82 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.24 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.20 प्रतिशत है।
क्या कहते है नोडल अधिकारी
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1781793 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1779150 हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!