श्री तावड़े ने रविवार को भाजपा प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के दूसरे सत्र में बूथ सशक्तिकरण विषय पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

श्री तावड़े ने रविवार को भाजपा प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के दूसरे सत्र में बूथ सशक्तिकरण विषय पर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 17 जुलाई (अरुण शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सामाजिक व राजनीतिक विश्लेषण कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुशल कार्यपद्धति के बल पर ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी को केंद्र और राज्य में चुनाव जीताकर सत्ता तक पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपके ही बलबूते पर हरियाणा में दस की दस सीट जीतकर भाजपा ने रिकार्ड कायम किया और इस प्रक्रिया को जारी रखने के लिए बूथ को मजबूत करना होगा। श्री तावड़े रविवार को भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के दूसरे सत्र में बूथ सशक्तिकरण विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने की।
बूथ सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए श्री तावड़े ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी का आंकलन लोग किस प्रकार कर रहे हैं यह हमें अपनी इकाई पर जाकर देखना होगा। उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ता को किस तरह स्तर तक पहुंचाया जा सकता है इसका उदाहरण द्रोपदी मुर्मू हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंचायती चुनाव से लेकर राष्ट्रपति उम्मीदवार तक का सफर तय किया है।
उन्होंने बताया कि द्रोपर्दी मुर्मू की जीवन शैली साधारण रही। उन्होंने बिना वेतन के स्कूल में पढ़ाया फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने छह महीने बाद चुनाव लडऩे के लिए तैयार किया। कार्यकर्ताओं की कुशल कार्यपद्धति के कारण वे जिला में उप.चेयरमैन बनीं। इसके बाद यह प्रक्रिया निरंतर चली और वे विधायक बनीं तथा राज्यपाल तक का सफर तय किया। अब भाजपा नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। यह सब उनकी बूथ पर सक्रियता और उनकी मेहनत और लग्न का नतीजा है।
श्री तावड़े ने कहा हम सोच नहीं सकते थे कि हरियाणा में लोकसभा की दस सीट जीत सकते हैं, लेकिन हमने जीती। यह जीत हमारी बूथ इकाई की ही बदौलत हुई। कार्यकर्ताओं को अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। कार्यकर्ता देशहित में पार्टी के बारे में सोचें, आने वाले चुनावों को कैसे जीतना है पार्टी ने कार्यक्रम तय किया है। हमें बूथ सशक्तिकरण का काम तत्परता से करना है।
श्री तावड़े ने कहा कि कार्यकर्ता उन बूथों को टारगेट करें जिन पर हमें कम वोटें मिली हैं। पार्टी नेतृत्व ने प्रत्येक लोकसभा में 100 बूथ निर्धारित किए हैं, ये वे बूथ हैं जिन पर हम हारे हैं या बहुत कम वोट प्राप्त किये हैं। इन बूथों पर पिछले दो साल में क्या परिस्थिति बनीं हैए सामाजिक, राजनीतिक क्या घटनाएं हुई हैं यह देखना हमारी जिम्मेदारी है।
बूथ समिति व पन्न समिति का गठन करना, बूथ की रेटिंग करना और ग्रेडिंग करना। मतदाता रजिस्टर्ड कराने का कार्य करना कुशल कार्यकर्ता का पहला काम है। आस पड़ोस में जाकर लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की चर्चा करना चाहिए। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है इस पर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर चर्चा करें। सत्र के अंत में विनोद तावड़े ने उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा बूथ इकाई को मजबूत करने को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस सत्र की अध्यक्षत करने वाले जीएल शर्मा ने अंत में पार्टी प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!