पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद पहली बार पत्नी के साथ पहुंचे ससुराल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद पहली बार पत्नी के साथ पहुंचे ससुराल !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 17 जुलाई (अरुण शर्मा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद शनिवार को पहली बार पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ ससुराल पहुंचे। भगवंत मान की पत्नी हरियाणा के कारुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नवविवाहित जोड़े को देखने के लिए लोग घर की छतों पर जमा हो गए। इस दौरान भगवंत मान ने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया. डॉ. गुरप्रीत कौर भी हाथ मिलाते और लोगों को विदा करती नजर आईं।भगवंत मान की शादी 7 जुलाई को चंडीगढ़ के सीएम आवास पर डॉ. गुरुप्रीत से हुई थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप के वरिष्ठ नेता सीएम की शादी में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी थी।भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी।2015 में उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से तलाक ले लिया।पहली पत्‍नी से उनके दो बच्‍चे भी है।मान ने तब कहा कि उन्हें परिवार और पंजाब में से किसी एक को चुनना है, उन्होंने पंजाब को चुना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!