प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे अमृता अस्पताल का किया निरीक्षण ! 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे उद्घाटन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे अमृता अस्पताल का किया निरीक्षण ! 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे उद्घाटन !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 16 जुलाई (अरुण शर्मा)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे अमृता अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक राजेश नागर व अधिकारी भी मौजूद रहे। आगामी 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं।
इससे पूर्व अस्पताल की सुविधाओं एवं पीएम के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अमृता अस्पताल का लाभ फरीदाबादए हरियाणा को ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को होगा। यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए विदेशों से भी मरीज आएंगे। विज ने कहा कि यह वल्र्ड क्लास सुविधाओं से लैस अस्पताल होगा और 24 अगस्त को पीएम नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।
विज ने कहा कि हमें बताया गया है कि इस अस्पताल का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी मिलेगा और उनका भी पूरा प्रयास रहेगा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को भी अमृता अस्पताल का लाभ दिलवाया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी इस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ का प्रावधान करने की बात कही। इस मौके पर विधायक राजेश नागर के साथ उन्होंने उद्घाटन को लेकर अस्पताल की तैयारियों सहित स्थानीय बिजलीए पानीए सड?ए सीवरेज आदि पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
गौरतलब है कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सेक्टर.88 में मां अमृतदानंदमयी मठ की ओर से अमृता अस्पताल बनाया जा रहा है। 2400 बैड क्षमता के अमृता अस्पताल को फेज में आरंभ किया जाएगा। इसमें से 500 बैड 25 अगस्त से ही आरंभ हो जाएंगे। इसको लेकर विधायक राजेश नागर फॉर्म में हैं और उन्होंने अस्पताल को पेश आने वाली प्रशासनिक समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी ज्ञापन सौंपा है और स्थानीय अधिकारियों की भी बैठक ली है। आज के दौरे में अस्पताल का प्रबंधन देख रहे स्वामी निजामृतानंद पुरी जी भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एवं विधायक राजेश नागर को अस्पताल परिसर में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के जोरदार रहने की बात कही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!