अवैध शराब के साथ आरोपी राकेश व लवली गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध शराब के साथ आरोपी राकेश व लवली गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

          फरीदाबाद, 1 जुलाई (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर 31 एरिया से दो आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राकेश तथा लवली का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर 29 में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड की 161 बोतल तथा बियर की 24 बोतल बरामद की गई। आरोपियों से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके पश्चात उन्हें काबू करके थाने लाया गया और उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पैसे के लालच में अवैध शराब बेचने का काम करते थे। आरोपियों ने बताया कि यह शराब उन्हें उनका तीसरा साथी नानक लाकर देता था और वह इसे बेचने का काम करते थे। नानक अभी पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश करके उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!