बारिश से जल भराव की समस्या के समाधान के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बारिश से जल भराव की समस्या के समाधान के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 1 जुलाई (अरुण शर्मा) बारिश के मद्देनजर नगर निगम फरीदाबाद ने जनता की समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जलभराव व सीवर लाईन/ नाला आदि के ओवरफलो की समस्या को लेकर जनता कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकती है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना के मध्यनजर किसी प्रकार की आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैं। भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारी कर ली है और आपात स्थिति व जलभराव से निपटने के लिये अधिकारी तैनात रहेंगे।

       नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने सभी आवष्यक प्रबन्ध किये है और आम जनता की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम को 24ग7 संचालित किया जाएगा। कंट्रोल रूम के लिए दूरभाष संख्या 0129-241649, 2418224, 2411664 जारी किया है। आम जनता इन्हीं नंबरों पर जलभराव सीवर लाईन/मैन होल/नाले आदि के ओवरफलो आदि के बारे शिकायत दर्ज करवा सकती है। इसके अलावा खेम चंद, सहायक अभियंता उक्त नियंत्रण कक्ष की कार्य प्रणाली को सुचारू रूप से चलाना सुनिष्चित करेगें।

        इसके अतिरिक्त निगमायुक्त ने उपरोक्त समस्याओ के तुरंत निवारण के लिए आयुक्त के निजी सचिव के कार्यलय में फोन न0 0129-2416464 पर वार्ड न0 1 से 7, अतिरिक्त आयुक्त कार्यलय में फोन न0 0129-2411914 पर वार्ड न0 8 से 14, अतिरिक्त निगम आयुक्त कार्यलय में फोन न0 0129-2425525 पर वार्ड न0 15 से 21, संयुक्त आयुक्त कार्यलय में फोन न0 0129-2411946 पर वार्ड न0 22 से 28, स्वास्थय अधिकारी कार्यलय में फोन न0 0129- 2420095 पर वार्ड न0 29 से 35 तथा आयुक्त केम्प आफिस कार्यालय में फोन न0 0129-2416565 पर वार्ड न0 36 से 40 के क्षेत्रों के पूर्व पार्षदों, जनप्रतिनिधियों आदि से वर्षा के दौरान सीवर लाईन/नालों ओवरफ्लो तथा जलभराव के बारे मे सूचना एकत्रित करके वार्ड इंजीनियरो को भेजा जायेगा तथा मुख्य अभिंयता इन शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निवारण सुनिष्चित करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!