चंदावाली कार्यालय में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा भंडारण निगम अध्यक्ष एवं विधायक नयनपाल रावत को सौंपा ज्ञापन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चंदावाली कार्यालय में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा भंडारण निगम अध्यक्ष एवं विधायक नयनपाल रावत को सौंपा ज्ञापन !

😊 Please Share This News 😊

           फरीदाबाद, 25 जून (अरुण शर्मा) शनिवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंदावली स्थित कार्यालय पर हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा ग्रामीणों ने विधायक रावत को बताया कि दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के बनने से जहां सफर काफी आसान हो जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ पृथला के गांव चंदावली चौक पर रास्ता बंद होने के चलते 80 गांवों की कनेक्टिविटी पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।उ

न्होंने बताया कि चंदावली से होकर ही लोग बल्लभगढ़ व फरीदाबाद शहर में अपने कामों के लिए जाते है, अक्सर यह रास्ता बंद हो जाएगा तो लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक नयनपाल रावत से गुहार लगाई कि यहां पर कनेक्टिविटी को बंद ना किया जाए और इसका कोई ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे कि गांवों की कनेक्टिविटी प्रभावित ना हो।

विधायक नयनपाल रावत ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद उन्हें बताया कि इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उन्होंने बात की है और उनके संज्ञान में सारा मामला लाया गया है। बल्लभगढ़ से मोहना रोड होते हुए पृथला के करीब 80 से ज्यादा गांव के लोग यहां से आवागमन करते हैं और गांव चंदावली का सरकारी स्कूल भी रोड के उस पार है, इसके बंद होने से शहर को जोडऩे वाली गांव की कनेक्टिविटी पर काफी असर पड़ेगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि इसका कोई ना कोई हल जरूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल निकालेंगे और लोगों को राहत प्रदान करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहरलाल सदैव जनहित में फैसला लेते है और इस मुद्दे पर भी वह ऐसा रास्ता निकालेंगे, जिससे कि ग्रामीणों को परेशानियां न पेश आए।
इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रचना शर्मा, पूर्व विधायक आनन्द शर्मा के पुत्र हेमंत शर्मा, कुंदन टोंगर, दयाचंद, निखिल बीसला सहित अनेकों गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!