नगर पालिका मैदान में योग महोत्सव की युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर पालिका मैदान में योग महोत्सव की युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां !

😊 Please Share This News 😊

सामाजिक शैक्षणिक संस्थाएं एवं सभी विभाग, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि होंगे आमंत्रित।

संभल

हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने आज नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह से योग महोत्सव मनाने के विषय में विशेष चर्चा की। आयोजन की पूरी रूपरेखा तैयार की। मौके पर ही टेंट, साउंड की व्यवस्था फाइनल की तो नगर पालिका की सीढ़ियां, मंच पर रंग रोगन कराने, मरम्मत करने सहित विशाल मैदान का समतलीकरण करने का अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने आदेश दिए।
हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद संभल में अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह के साथ बैठक हुई जिसमें अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा नगरपालिका के प्रशासक महोदय के निर्देशन में आगामी 14 जून मंगलवार से 21 जून मंगलवार तक 8 दिन योग दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। जिसमें हिंदू जागृति मंच का विशेष योगदान रहेगा। साथ ही सभी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाएं, सरकारी विभाग, उनका स्टाफ, जनप्रतिनिधि तथा सभी जनमानस को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। हिंदू जागृति मंच के प्रांतीय कार्य अध्यक्ष अजय गुप्ता सर्राफ ने कहा कि हिंदू जागृति मंच सहित सभी सामाजिक संस्थाएं मिलजुल कर पत्रक वितरण कर नगरपालिका के विशाल मैदान में योग महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही सभी व्यवस्थाएं उत्तम स्वरूप में संचालित हों ऐसी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी योग प्रेमियों से आह्वान किया कि योग करने हेतु ढीले और सफेद वस्त्र पहन कर ठीक समय पर आएं। अजय कुमार शर्मा ने व्यवस्था को और अधिक सुंदर बनाते हुए कहा कि जो भी सामाजिक संगठन और शिक्षण संस्थाएं कार्यक्रम की सफलता में अपनी ताकत का सदुपयोग करेंगे उन संस्थाओं को योग महोत्सव के उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित/ पुरस्कृत कराया जाएगा। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों के साथ अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने नगरपालिका के मैदान में घूमकर सभी व्यवस्थाएं अपने स्टाफ को सौंपीं। समतलीकरण का कार्य चल रहा है। जेसीबी मशीन दो ट्रैक्टर ट्रॉली मैदान का समतलीकरण कर रहे हैं। जिसमें पानी छिड़कने के उपरांत रोलर चलाकर मैदान को समतल किया जाना है। आज की बैठक में विष्णु कुमार, सुभाष चंद्र मोगिया, सुबोध कुमार गुप्ता, सीमा आर्या, अमित कुमार शुक्ला, राजेंद्र गुर्जर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागृति मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने की तथा संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

यूपी हेड लोकेश भारद्वाज की रिपोर्ट ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!