आब्जर्वेशन होम में रह रहे किशोरों की निजी समस्याओं का किया निबटारा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आब्जर्वेशन होम में रह रहे किशोरों की निजी समस्याओं का किया निबटारा !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रतीक जैन ने आब्जर्वेशन होम अवलोकन करके वहां रह रहे किशोरों की निजी समस्याओं का निपटान किया।
सीजेएम ने बताया कि ऑब्जर्वेशन होम, एनआईटी, फरीदाबाद और प्लेस ऑफ  सेफ्टी, एनआईटी में विभिन्न जिलों के कुल 67 किशोर रह रहे हैं जबकि प्लेस ऑफ सेफ्टी में 140 किशोर रह रहे हैं । प्रत्येक किशोर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया गया और उनसे पूछताछ की गई कि क्या वे वहां किसी समस्या का तो सामना नहीं कर रहे हैं। निरीक्षण के समय दोनों जगहों के बच्चे सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षाओं में भाग ले रहे थे।  सीजेएम
प्रतीक जैन ने बच्चों से यह भी अपील करते हुए बोले कि अगर वे निजी तौर पर शिकायत करना चाहते हैं तो वे विश्वास के साथ उनसे संपर्क करें। बच्चों की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता गण और स्टाफ कर्मी शामिल थे।

व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!