ईद व जुमा अलविदा को लेकर थाना परिसर में मीटिंग का आयोजन – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ईद व जुमा अलविदा को लेकर थाना परिसर में मीटिंग का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

 

बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट में आगामी ईद के पर्व और जुमा अलविदा को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया है। मीटिंग की अध्यक्षता में एसडीएम साहब गजेंद्र कुमार क्षेत्राधिकारी विक्रम कुमार चौहान रामघाट थाना में द्वारा की गई। मीटिंग में उपस्थित लोगों से रामघाट प्रभारी धीरज कुमार आगामी ईद पर्व और अलविदा जुमे को मिलजुल कर आपसी भाईचारे व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर ईद का पर्व सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्यौहार है। जो सामाजिक तालमेल और मोहब्बत के मजबूत धागें के साथ-साथ यह त्योहार हमारे समाज की परंपराओं का आईना भी है। जिसे हमें शांतिपूर्वक प्यार मोहब्बत और मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईद के पर्व पर और अलविदा जुमे को असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। और रामघाट के क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस की पैनी नजर भी है। ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की निगाह है। साथ ही जनता को चाहिए कि वह पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कड़े लफ्जों में चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति हुड़दंग करता हुआ पाया जाता है या जिसने सौहार्द का माहौल खराब करने की कोशिश की उस व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। वही मीटिंग में उपस्थित हिमाशु शर्मा लक्ष्मण शर्मा राहुल गुप्ता जेपी गौतम पत्रकार मोंटी भाई सुभाष कुमार यादव और गांव क्षेत्र के निवासियों ने सहयोग का भरोसा भी दिया है।

व्यूरो हैड लोकेश भारद्वाज

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!