आर्य समाज बबराला ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आर्य समाज बबराला ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

😊 Please Share This News 😊

 

                 ■■■गुन्नौर(संभल), तहसील दिवस पर आज आर्य समाज, बबराला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे अनुरोध किया कि गंगाघाट,राजघाट पर डूबकर होने बाली मौतों को आवश्यक कदम उठाकर रोका जाए। गंगाघाट पर गंगा स्नान करने वाले व्यक्ति आये दिन गंगा में डूब कर मर जाते हैं। नमामि गंगे योजनान्तर्गत बी० आर० सी कन्स्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा घाट निर्माण कराते समय गहरे गड्डे खोदे गए थे। लेकिन कार्य समाप्त हो जाने के बाद खोदे गए गहरे गड्डों को नहीं पाटा गया, जिससे नहाने वालों की डूबकर मृत्यू हो रही है ।विगत वर्षों में गंगा घाट पर डूब कर मृत्यु हो जाने वालों की सूची निम्न प्रकार से है—
1 प्रशांत शर्मा पुल राजवहादुर शर्मा निवासी बबराला।
2.ध्रुव वार्ष्णेय पुत्र पवन कुमार निवासी बबराला।
3.अवधेश कुमार पुत्र अहवरन मि० घुघइया संभल।
4 प्रदीप राघव पुत्र उदय सिहं निवासी सिंहपुर वहजोई।
5 समरपाल पुत्र वीरपाल नि दूवरी भूड़।
6.वाली सिंह पुत्र रामस्वरूप नि० गढ़ी विजय, इस्लामनगर।

7.श्री बब्बन पुत्र रामधन निः ढड़ौल बहजोई जिला संभल।

8. अवनीत गुप्ता निवासी आसफपुर।

9. दुजेन्द्र उर्फ बादल निवासी आसपुर जिला बदायूं।

10. शैलेंद्र पुत्र भारत सिंह निवासी नगला खास अतरौली जिला अलीगढ़।

11- दिलीप निवासी पवांरी जिला संभल।

               उपरोक्त के अतिरिक्त ऐसे कई अज्ञात व्यक्ति डूबकर मर गये हैं। जिनकी संख्या सैकड़ों में है। आधोलिखित मांगों को जनहित में दृष्टिगत रखते हुए सभी क्षेत्रवासी एवं सामाजिक संगठन आर्य समाज पूर्ण कराने हेतु अनुरोध करते हैं—

1- कम्पनी द्वारा खोदे गए गहरे गड्‌डो को पाटा जाये।
2. गंगाघाट को स्थाई सुरक्षित कराया जाये ।

3. गंगाघाट पर स्थाई बैरीकेटिंग करायी जाये ।

4. गंगाघाट पर डूबने वालों को बचाने हेतु गोताखोर, मोटर बोट आदि की समुचित सरकारी व्यवस्था की जाए। 5. गंगा घाट पर नहाने वालों को बचाने हेतु लावणाती/ चेतावनी वोर्ड लगवाए जायें । ज्ञापन देने बालों मे सुरेंद्र आर्य नवनीत गाँधी समाज सेवक, शिवनारायण शर्मा, नवनीत यादव,रामवीर सिंह शास्त्री, खुशलीराम, अरविंद यादव आदि समाजसेवी शामिल रहे।■■■

रिपोर्टर– चंद्रप्रकाश गुप्ता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!