मोहन भागवत की नसीहत के बाबजूद युवक ने दिया भड़काऊ भाषण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मोहन भागवत की नसीहत के बाबजूद युवक ने दिया भड़काऊ भाषण !

😊 Please Share This News 😊

 

संघ प्रमुख मोहन भागवत जब गाजियाबाद में हिंदुओं और मुस्लिमों का डीएनए एक बता रहे थे और लिंचिंग जैसी घटनाओं की जोरदार आलोचना कर रहे थे, उसी दिन वहां से ढाई घंटे की दूरी पर गुरुग्राम के पटौदी में लव जिहाद और धर्मांतरण के मुद्दे पर महापंचायत बुलाई गई थी।इस महापंचायत में धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषणों का दौर जमकर चला।

पटौदी में आयोजित इस महापंचायत में विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अमू शामिल हुए।यही नहीं शाहीन बाग में जब CAA के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था,उस वक्त फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।

कार्यक्रम में तीखे और जहरीले भाषणों का बोलबाला रहा। इस दौरान सूरजपाल अमू ने कहा कि अब इस देश में बाबर तैमूर को जन्म नहीं लेने देंगे।सरकार को जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू कर देना चाहिए। सूरजपाल अमू ने कहा कि जब भारत हमारी माता है तो पाकिस्तान के हम बाप हैं।अमू ने धर्म विशेष को लेकर विवादित बयान दिए।

सूरजपाल अमू ने कहा कि पटौदी किसकी है? जब नवाब पटौदी का देहांत हुआ तो ठाकुर साहब ने पगड़ी बांधी थी।जब हम सम्मान देना जानते हैं तो हम…. उन्होंने कहा कि ये लव जिहाद शर्मिला टैगोर के समय से चला आ रहा था और इसका बीज पटौदी में पड़ा था। बीजेपी नेता ने विवादित बयानों की सीरीज ही दे डाली।उन्होंने महापंचायत में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश के अंदर इतिहास बनना नहीं है इतिहास बनाना है. न तैमूर पैदा होगा, न बाबर हुमायूं, न औरंगजेब।सूरजपाल अमू ने कहा कि अगर लव जिहाद वाला मिल जाए तो उसको मुर्गा बनाओ और वीडियो बनाओ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!