यूपी-नवजात बच्चे के शव की गांव बाले करने लगे पूजा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

यूपी-नवजात बच्चे के शव की गांव बाले करने लगे पूजा !

😊 Please Share This News 😊

 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव की एक महिला ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है. जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई, लेकिन नवजात बच्चे की शरीर की बनावट असामान्‍य होने के कारण लोगों ने उसे भगवान शंकर का अवतार मान लिया. नवजात शिशु के शव को जब परिजन घर लेकर पहुंचे तो आस-पास के क्षेत्रों में भगवान शंकर के अवतार की चर्चा जोर-शोर से होने लगी. उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी. खासकर महिलाओं की भीड़ अधिक देखी जा रही थी. जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थीं. लोग पूजा-पाठ कर रुपया-पैसा चढ़ावा चढ़ाने लगे।

परिजनों ने बताया कि बच्चे की शरीर की बनावट बेहद अलौकिक थी. उसके दांत भी हैं और सिर पर बाल जटा की तरह बंधे हुए थे. इसलिए लोग उसकी पूजा-पाठ कर चढ़ावा चढ़ाने लगे. वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का सही विकास न होने के कारण ऐसा होता है. इस तरह के बच्चे ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहते हैं. ज्यादातर बच्चों की जन्म के पश्चात ही मृत्य हो जाती है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को संतोष रैदास की पत्नी को जब प्रशव पीड़ा हुई तो परिजन उन्‍हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. अस्पताल में महिला ने एक विचित्र शारीरिक बनावट वाले बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के शरीर की बनावट देख सभी हैरान रह गए. जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. नवजात शिशु के शव को जब परिजन घर लेकर पहुंचे तो आसपास के क्षेत्रों में भगवान शंकर के अवतार की चर्चा जोर-शोर से होने लगी. लोग पूजा-पाठ कर रुपया-पैसा चढ़ावा चढ़ाने लगे. मामले की भनक पुलिस को लगी तो वह भी मौके पर पहुंची और परिजनों से बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करने को कहा. जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!