देश मे मिला कोरोना का एक और खतरनाक वेरिएंट ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

देश मे मिला कोरोना का एक और खतरनाक वेरिएंट !

😊 Please Share This News 😊

 

कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदलकर और खतरनाक होता जा रहा है. आए दिन इसके नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. अब इसका एक और खतरना‍क वेरिएंट भारत में मिला है. यह इतना खतरनाक है कि इससे संक्रमित होने के 7 दिनों के अंदर ही मरीज का वजन कम हो सकता है. पहले यह वेरिएंट ब्राजील में मिला था. वहां से इसके एक ही वेरिएंट के भारत आने की पुष्टि की गई थी. हालांकि अब वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्राजील से कोरोना वायरस के 2 वेरिएंट भारत आए हैं. दूसरे वेरिएंट का नाम B.1.1.28.2 है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इस वेरिएंट का परीक्षण एक चूहे पर किया. इसके परिणाम चौंकाने वाले थे. वैज्ञानिकों को पता चला है कि संक्रमित होने के तुरंत बाद ही 7 दिन के अंदर ही इसकी पहचान की जा सकती है. यह इतना खतरनाक है कि यह मरीज के शरीर का वजन 7 दिनों के अंदर ही कम कर सकता है. इसके साथ ही डेल्‍टा वेरिएंट की तरह ही यह भी एंटीबॉडी क्षमता को कम कर सकता है।

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने बताया कि बी.1.1.28.2 वेरिएंट विदेश से आए 2 लोगों में मिला था. इस वेरिएंट की जीनोम सीक्वेसिंग की गई और फिर परीक्षण किया गया. फिलहाल अभी भारत में इसके बहुत अधिक मामले नहीं है, जबकि डेल्टा वेरिएंट सबसे ज्यादा मिल रहा है।

विदेश से लौटे 2 लोगों के सैंपल की सिक्वेसिंग की गई थी. कोरोना से रिकवरी होने तक दोनों लोगों में उसके लक्षण नहीं थे, लेकिन इनके सैंपल की सीक्वेसिंग के बाद जब बी.1.1.28.2 वेरिएंट का पता चला तो उसका नौ सीरियाई हैमस्टर चूहे की प्रजाति पर 7 दिन के लिए परीक्षण किया गया. इनमें से 3 की मौत शरीर के अंदरूनी भाग में संक्रमण बढ़ने से हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!