अलीगढ़-बारात मे मारपीट करने बाले 4 आरोपी गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अलीगढ़-बारात मे मारपीट करने बाले 4 आरोपी गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

 

अलीगढ़ में बीते दिन बारात निकालने को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर हिंदू समुदाय के साथ मारपीट करने का आरोप है. साथ ही मस्जिद के रास्ते से बारात नहीं निकालने की धमकी दी थी।

अलीगढ़: जिले में 26 मई को नूरपुर गांव के ओमप्रकाश नाम के शख्स की दो बेटियों की शादी थी. इस दौरान बारात को गांव की एक मस्जिद के पास रोक दिया गया था, और बरातियों और घरातियों के साथ मारपीट की गई थी. इस दौरान तीन लोग घायल भी हो गए थे. जिसके बाद नाराज दलित परिवारों ने अपने मकान के बाहर ‘घर बिकाऊ है’ लिखकर सनसनी फैला दी थी. पुलिस ने इसमें कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इसमें शनिवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्राधिकारी टप्पल ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था. मुकदमे में पुलिस ने चार लोगों को और गिरफ्तार किया है. घटना में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार होने वालों में लहरु, सरफू, अमजद, शहजोर शामिल हैं. इन पर आरोप है कि बारात निकालने के दौरान हिंदू समुदाय के साथ मारपीट की थी. साथ ही मस्जिद के रास्ते से बारात नहीं निकालने की धमकी दी थी. मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इन चारों आरोपी को पुलिस ने लालपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!