दुल्हन ने तमंचे से फायर कर किया जयमाला का आगाज़! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दुल्हन ने तमंचे से फायर कर किया जयमाला का आगाज़!

😊 Please Share This News 😊

 

अभी तक दुल्हन का विदाई से पहले प्रेमी संग फुर्र होने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दुल्हन जयमाल से पहले रिवाल्वर से फायर कर रही है।
उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में बड़े बड़े कारनामें होते है।इस जिले में कानून की धज्जियां उड़ाने में महिलाए भी पुरूषों से कम नही है।जिले की यह पहली शादी होगी जिसमें जयमाल होने के पहले दुल्हन ने असलहे से हर्ष फायरिंग कर स्टेज पर कदम रखा।शादी की खुशी में दुल्हन ने अपने जीवनसाथी का हाथ पकड़ कर बाएं हाथ से असलहे से हर्ष फायरिंग की।हर्ष फायरिंग करने के बाद में तालियों और सीटी बजाने वालो की होड़ लग गयी।
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखकर लोग अजब-गजब प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई पड़ रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण का पुरवा का है जहाँ पर लड़की की शादी थी।जिसमे बीते 30 मई को बारात आयी थी।कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए दुल्हन ने हर्ष फायरिंग कर के जयमाल के स्टेज पर कदम रखा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!