उ.प्र.मे लॉक डाउन की बढ़ी समय सीमा, ई-पास की बाध्यता समाप्त । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उ.प्र.मे लॉक डाउन की बढ़ी समय सीमा, ई-पास की बाध्यता समाप्त ।

😊 Please Share This News 😊

 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को 10 मई यानी सोमवार सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है. पहले तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था. इसके बाद फिर दो दिन का बढ़ाते हुए 6 मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाते हुए सोमवार सुबह सात बजे तक कर दिया गया है. लिहाजा यूपी में ये पूरा हफ्ता ही अब लॉकडाउन रहेगा।

इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी. आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी. बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी. दरअसल, पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद उपजे संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन का असल मकसद तभी कामयाब होगा जब कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा. साथ ही अब पत्रकारों, मेडिकल सेवाओं व उद्योग से जुड़े लोगों को लॉक डाउन के दौरान ई-पास की ज़रूरत भी नहीं होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!