फरीदाबाद में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़: राजस्थान पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ्तार, प्रिंटर व उपकरण बरामद ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़: राजस्थान पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ्तार, प्रिंटर व उपकरण बरामद !

😊 Please Share This News 😊

अरुण शर्मा, ब्यूरो चीफ, फरीदाबाद

फरीदाबाद

     राजस्थान पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, अन्य उपकरण तथा कुछ नकली नोट बरामद किए हैं।

     दौसा कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व पुलिस ने आयुष मीणा नामक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से 40 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कम कीमत पर नकली नोट बेचकर उन्हें बाजार में खपाने का प्रयास कर रहा था।

     मामले की जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के करावपुरा क्षेत्र से कुलदीप गुर्जर नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ में नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

      इसी कड़ी में राजस्थान पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और वहां से प्राप्त इनपुट के आधार पर फरीदाबाद के बसंतपुर गांव, गली नंबर-1 स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की। यहां रहने वाले 32 वर्षीय संतोष को हिरासत में लिया गया।

     पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपी नकली नोट छापने वाले प्रिंटर और अन्य उपकरणों को वाहन में रखकर फरार होने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा कुछ संदिग्ध नोट भी बरामद किए गए।

      राजस्थान पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली नोटों का यह नेटवर्क कितने राज्यों में सक्रिय था और अब तक कितनी मात्रा में नकली करेंसी बाजार में पहुंचाई जा चुकी है। मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

      पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। नकली नोटों के इस रैकेट के खुलासे को कानून-व्यवस्था और आर्थिक अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!