मुख्यमंत्री ने की जनस्वास्थ एवं अभियांत्रिकी विभाग के साथ समीक्षा बैठक ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री ने की जनस्वास्थ एवं अभियांत्रिकी विभाग के साथ समीक्षा बैठक !

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

     मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

     मुख्यमंत्री ने विकसित देशों की तर्ज पर आधुनिक जल एवं सीवरेज व्यवस्था विकसित करने, हर 5000 की आबादी पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्ययोजना तैयार करने, सभी जलघरों को नहरी पानी से जोड़ने तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट शहरों के लिए 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

     बैठक में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार, उपचारित जल के पुनः उपयोग, एआई आधारित शिकायत विश्लेषण और नई कॉलोनियों व सरकार द्वारा अलॉट किए गए 100-100 वर्ग गज प्लॉटों तथा नई अप्रूव्ड कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

रिपोर्ट – सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ हरियाणा)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!