प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम FTL गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं : डीसी आयुष सिन्हा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम FTL गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं : डीसी आयुष सिन्हा

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 7 अप्रैल।

      उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला फरीदाबाद में प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से 5 किलोग्राम FTL गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

     उन्होंने बताया कि जिला की सभी गैस एजेंसियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों को आसानी से यह सुविधा मिल सके। यदि कोई प्रवासी मजदूर 5 किलोग्राम FTL गैस सिलेंडर लेना चाहता है, तो वह अपना एक वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) लेकर अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर संपर्क कर सकता है।

      डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधा सरलता से उपलब्ध हो और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

     उन्होंने बताया कि एलपीजी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा जानकारी के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग, फरीदाबाद की एलपीजी हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर संपर्क किया जा सकता है।

     उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला फरीदाबाद में वर्तमान में कुल 45 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से आमजन और पात्र लाभार्थियों को गैस सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

      डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर सुविधा मिलती रहे।

सोमेश शर्मा ,राज्य ब्यूरो चीफ, हरियाणा  !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!