उत्तर प्रदेश इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक का आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उत्तर प्रदेश इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक का आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

विजनौर

     उत्तर प्रदेश इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन की एक विशेष बैठक रविवार को आर जे पी इंटर कॉलेज बिजनौर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कोर कमेटी एवं संस्थापक मंडल के सदस्यों द्वारा एसोसिएशन के संस्थापक डॉ महेंद्र सिंह त्यागी को सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया तथा गुरचरण सिंह को प्रांतीय मंत्री के पद से नवाजा गया।

     सभा में अजयवीर सिंह, प्रवक्ता के एम इंटर कॉलेज धामपुर को जनपद बिजनौर इकाई का जिला अध्यक्ष तथा अरुण दीक्षित प्रवक्ता राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर को जिला मंत्री जनपद बिजनौर मनोनीत किया गया।
एक प्रेस वार्ता में डॉक्टर त्यागी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देना, रिसर्च वर्क एवं जर्नल्स प्रकाशित करना तथा छात्रों को कैरियर संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ कैरियर संबंधी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करना मुख्य उद्देश्य है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल कक्षाओं में संचालित अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम की विसंगतियों को दूर कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
उत्तर प्रदेश इंग्लिश स्कॉलर्स एसोसिएशन माध्यमिक शिक्षकों के साथ-साथ डिग्री कॉलेज प्राथमिक विद्यालयों एवं अंग्रेजी के विद्वानों का उत्तर प्रदेश स्तर का एक महत्वपूर्ण संगठन है जिसकी स्थापना सन 2004 में अंग्रेजी के विद्वानों द्वारा बिजनौर में की गई थी।
बैठक में गयूर आसिफ, डॉ. कोपल रस्तोगी, योगेंद्र कुमार त्यागी,नरेंद्र पाल सिंह रणवीर सिंह, रघुवीर सिंह, रमेश कुमार ज़रीना खान, रज़िया सुल्ताना, राखी नावेद पंकज कुमार, रजनी, अनुमति चौहान, सुधा रानी राजीव कुमार नीरज कुमार मनोज कुमार शशि कुमार, दुशयन्त त्यागी मनोज कुमार, फहीम अहमद आदि अंग्रेजी विद्वान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!