गैस एजेंसियों की होगी नियमित निगरानी : डीसी – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गैस एजेंसियों की होगी नियमित निगरानी : डीसी

😊 Please Share This News 😊

···जिला फरीदाबाद में एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 9 एफआईआर दर्ज  !

फरीदाबाद

      उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया।

     जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि जिला में अलग-अलग स्थानों पर कुल 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई है। इन मामलों में कुल 10 आरोपियों को नामजद किया गया, जिनमें से सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई ओल्ड फरीदाबाद, भूपानी, पल्ला, सेक्टर-31, बीपीटीपी, सारन तथा सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्रों में की गई।

     उन्होंने आगे बताया कि इन अभियानों के दौरान कुल 56 एलपीजी सिलेंडर पुलिस के सहयोग से बरामद किए गए, जबकि 12 सिलेंडर अलग से जब्त किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

     डीएफएससी कविता सिंह परिहार ने बताया कि एल.पी.जी. गैस की शिकायतों के निवारण के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9812092615 है।

      इसी प्रकार एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुदगल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8168792654 है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे।

     उन्होंने आमजन से अपील की है यदि कहीं भी एलपीजी की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!