4000 राशन डिपो की सौगात पर मंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

4000 राशन डिपो की सौगात पर मंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार !

😊 Please Share This News 😊

(मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनता के लिए जनता का बजट बनाया – राजेश नागर)

फरीदाबाद (हरियाणा)

      मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आज प्रस्तुत हरियाणा सरकार के बजट को मंत्री राजेश नागर ने सराहा है। उन्होंने बजट को जनता का जनता के लिए बजट बताया।
मंत्री राजेश नागर ने बजट में उनकी विधानसभा के लिए मिले नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। यह फ्लाईओवर ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी से सैनिक कॉलोनी तक जाएगा जो मुंबई बडौदा एक्सप्रेसवे को भी बीच में जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने से उनकी विधानसभा के लाखों लोगों को दैनिक रोजी रोजगार में सहायता मिलेगी। इसपर करीब 700 करोड़ रूपए की लागत आएगी। नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर पांच से ज्यादा सब फ्लाईओवर भी बनेंगे।
मंत्री राजेश नागर ने बजट में 4000 नए राशन डिपो अलॉट किए जाने का भी स्वागत किया, इसमें 33 प्रतिशत दुकान महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। इससे आम आदमी तक उचित दर का राशन पहुंचने में पहले के मुकाबले आसानी होगी और लोगों को समय पर राशन सुनिश्चित हो सकेगा। इस बारे में जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा राइस मिलर्स को पेनल्टी से राहत देने के लिए एक मुश्त पेमेंट का शिविर लगाया जाएगा जिसका लाभ बड़ी संख्या में राइस मिलर्स उठाएंगे।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यह बजट आम जनता का बजट है जिसमें ग्रहणी, नौकरीपेशा, गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सबका ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री इस बजट को पेश करते हुए हर विभाग के बजट में बढ़ोतरी की है। यह स्वागत योग्य कदम है जिससे हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी।

सोमेश शर्मा (स्टेट ब्यूरो हेड) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!