श्री खाटू श्याम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया श्याम महोत्सव!
|
😊 Please Share This News 😊
|

गवां (संभल)
श्री खाटू श्याम आश्रम गवां में बाबा श्याम जी का फागुन मेला महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार उर्फ़ पिंटू वर्मा एवं रजनीश अग्रवाल रहे जिन्होंने विशिष्ट अतिथि उमंग अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पति भगवान दास दिवाकर के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पूजन कर श्री रामायण पाठ का शुभारंभ कराया | महोत्सव का शुभारंभ एकादशी को किया गया मेला महोत्सव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत दीक्षित महाराज ने सभी श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। मेला महोत्सव के समापन पर सुंदर-सुंदर झांकियां आयोजित की गई और होली मिलन समारोह मनाया गया। होली मिलन समारोह में बाबा श्याम के भजनों पर श्याम प्रेमियों ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को गुलाल लगाया। दूरदराज से आए सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के दर्शन किए और उनका प्रसाद ग्रहण किया। भजन गायक प्रवीण भारद्वाज व भजन गायक वीरपाल जोशी ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। मेला महोत्सव में संतोष गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, डॉ. अमर सिंह, लक्ष्य वर्मा, नीरज शर्मा, राधा शर्मा, इशांत शर्मा, अंकित पाल, मानकचंद, राजेंद्र कुशवाहा, हनी अग्रवाल, अमरीश, कृष्ण ठाकुर आदि श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

