बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, के अन्तर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण !
|
😊 Please Share This News 😊
|

सम्भल
जिलाधिकारी के दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 14.2.2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहजोई व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजपुरा की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें, प्रशिक्षक सुरेश कुमार व सृष्टि ने छात्राओं को फ्रंट किक, बेसिक किक, फेस पंच आदि की ट्रेनिंग दी, सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं मार्शल आर्ट सीखने में अत्यधिक रुचि ले रही हैं तथा काफी संख्या में उपस्थित हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l।छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, छात्रवृति , मुख्यमंत्री बाल सेवा आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया, जिससे बालिकाओं/ महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी और पात्र महिलाओं/बालिकाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |


