भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष का बबराला में भव्य स्वागत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष का बबराला में भव्य स्वागत !

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

    भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह कानपुर से लौटते वक्त बबराला पहुंचे, बबराला पहुंचते ही जनपद संभल के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव और युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यरताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने कहा पिछले कुछ समय से लगातार संभल जनपद स्थित यारा वीरा फर्टिलाइजर बबराला द्वारा केमिकल युक्त पानी जमीन में छोड़ा जा रहा हैं जिससे क्षेत्रीय लोगों में गंभीर बीमारियां पनप रही हैं पर्यावरण को लगातार दूषित करने का काम यारा वीरा कंपनी कर रही है क्षेत्रीय जनमानस में उक्त कंपनी के विरुद्ध जनाक्रोश पनप रहा है भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लगातार दूषित पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए मुहिम चलाए हुए संभल जिला प्रशासन को उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जनपद संभल में पर्यावरणीय नियमों संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि जनपद संभल का प्रशासन पर्यावरणीय मुद्दे पर आंखे मूंदे बैठा रहा तो यहां भी मुजफ्फरनगर की तर्ज पर संगठन पीछे नहीं हटेगा स्थानीय पदाधिकारियों ने युवा प्रदेश अध्यक्ष के सामने विद्युत विभाग की हठधर्मिता का मुद्दा उठाया इस पर उन्होंने बिजली विभाग को चेताया कि विभाग उपभोक्ता को परेशान करना बंद कर दे अन्यथा इलाज भर दिया जाएगा अतः में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और गंतव्य को रवाना हो गए इस दौरान जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव, युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, नवनीत गाँधी समाज सेवक, जिला प्रमुख महासचिव शिशुपाल सिंह, जिला महासचिव सत्यवीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष केपी राणा, तहसील अध्यक्ष भूरे सिंह, वीरपाल सिंह, नगर अध्यक्ष बहजोई अनुज वार्ष्णेय, तहसील प्रभारी चरणसिंह, ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल सिंह आदि रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!