उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया स्वास्थ परीक्षण कैंप ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया स्वास्थ परीक्षण कैंप !

😊 Please Share This News 😊

सम्भल ( बहजोई) 11 फरवरी 2026

    आज पी.एम.श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय आटा, वि.क्षे.-बनियाखेडा, जनपद -संभल,उप्र में डॉ. शेखर वार्ष्णेय (MBBS, MS) सम्राट हॉस्पिटल द्वारा हर माह आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित किया गया । विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बदलते मौसम से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को इन बीमारियों से बचने के बारे में बताया गया एवं उन सबकी जांच की गई जैसे बुखार, जुखाम, आंखें का दर्द,पेट दर्द आदि |
आज कैंप मे ज्यादातार बच्चे बुखार, पेट दर्द, सर दर्द एवं सर्दी से ग्रसित पाए गए | बच्चों को इन रोगों से सम्बंधित, दवाईया भी निशुल्क दी गई ।
आज का कैंप काफ़ी अच्छा रहा । बच्चों ने सुविख्यात समाजसेवी डॉक्टर शेखर जी को देखते ही तालियां बजानी शुरू कर दीं व उनका उत्साह से स्वागत किया गया । विभिन्न प्रकार की दवाइयां डॉक्टर शेखर जी द्वारा बच्चों को निशुल्क वितरित की गईं । अंत में डॉक्टर शेखर वार्ष्णेय द्वारा विद्यालय की उपस्थित सभी बच्चों को स्नेक्स वितरित किया गया। कैम्प के अन्तर्गत समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!