एकता किसान यूनियन शक्ति संगठन ने उठाई किसानों व व्यापारियों की दयनीय दशा सुधारने के लिए आवाज ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एकता किसान यूनियन शक्ति संगठन ने उठाई किसानों व व्यापारियों की दयनीय दशा सुधारने के लिए आवाज !

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

     आज दिनांक 24-01-2026 को एकता किसान यूनियन शक्ति संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय बबराला (सम्भल) में आयोजित की गई। तहसील अध्यक्ष रामबाबू यादव की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में किसानों, लघु सीमांत किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की विषम परिस्थितियों और दयनीय स्थिति पर गहन चर्चा हुई।

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद सम्भल के सभी ब्लाकों व नगर निगमों में मासिक पंचायतों का आयोजन कर समाज का भला किया जाए और गाँव-गाँव में वार्ड सदस्यों के माध्यम से सरकार तक समस्याओं की आवाज पहुंचाई जाए।
पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यूपी देश का दिल और दिमाग है, जिसने कई प्रधानमंत्री दिए हैं, फिर भी प्रदेश में आज भी गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी मुख्य समस्याएं व्याप्त हैं। उन्होंने इन समस्याओं की दिशा व दशा सुधारने पर बल दिया।

बैठक में आचार्य अमरेश्वर (पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष), हरिओम आर्य (जिला अध्यक्ष सम्भल), वीरेश विकास (खंड अध्यक्ष गुन्नौर), प्रेमपाल सिंह (ब्लाक अध्यक्ष जुनावई) सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन का मानना है कि देश की उन्नति की तकदीर किसानों की चमकदार तस्वीर से ही संभव है।

संभल से राजेश यादव की रिपोर्ट !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!