केक काटकर मनाया आयुष्मान सेवा फाउंडेशन का स्थापना दिवस ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केक काटकर मनाया आयुष्मान सेवा फाउंडेशन का स्थापना दिवस !

😊 Please Share This News 😊

(अखिलेश अग्रवाल ने केक काट कर दी सबको स्थापना दिवस की बधाई)

गवा (संभल)

      आयुष्मान सेवा फाउंडेशन सामाजिक संस्था का चौथा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया, सूरजमुखी इंटर कॉलेज में गवा में आयुष्मान सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें संस्था के संस्थापक राधानंद दीक्षित महाराज श्री श्याम भक्त संस्था के फाउंडर मेंबर एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल रहे l संस्था के स्थापना दिवस पर संस्था के सदस्य संतोष राज गिरी ने सुबह से ही स्थापना दिवस की तैयारी की, वहीँ संस्था के फाउंडर मेंबर एवं पूर्व अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने केक काटकर स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी, अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि संस्था के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य अब तक बहुत किए जा चुके हैं,जिसमें जरूरतमंद एवं निर्धन व्यक्तियों एवं अनाथ लोगों के अंतिम संस्कार से लेकर जरूरतमंद व्यक्ति को राशन वितरण तक के कार्य किए शामिल हैं, अब संस्था द्वारा जगह-जगह निशुल्क अशिक्षित महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु शिक्षा प्रदान करने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं बहुत जल्द संस्था के माध्यम से 30-30 महिलाओं के ग्रुप बनाकर उनको शिक्षित बनाने हेतु संस्था के द्वारा शिक्षा प्रणाली शुरू की जाएगी l संतोष राज गिरि ने कहा संस्था के द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को वस्त्र,अन्न इसके अलावा बहुत से सराहनीय कार्य किए गए हैं जिनको देखते हुए संतोष राज गिरी संस्था में शामिल हुए हैं, संतोष राज गिरी ने कहा ऐसी संस्था में सभी को जुड़ना चाहिए और बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए, इस अवसर पर संस्थापक राधानंद दीक्षित महाराज फाउंडर मेंबर एवं पूर्व अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, संतोष राज गिरी, चेतन राघव, राजा, आरिफ सैफी, डॉक्टर मुनेश यादव, डॉक्टर अरविंद यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!