दो बसों को झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए किया रवाना। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दो बसों को झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए किया रवाना।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 9 जून (अरुण शर्मा)। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय सेक्टर-16 सागर सिनेमा से हर बार की तरह दो बसों को झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। दोनो बसों को हरी झंडी दिखाने पूर्व उद्योग मंत्री के भतीजे ओर युवा भाजपा नेता अमन गोयल पहुंचे । इस मौके पर ओल्ड फरीदाबाद से कार्यकर्ता भी बसों को रवाना करने के अवसर पर पहुंचे। दोनों बसों मे जाने वाले तीर्थ यात्री ओल्ड फरीदाबाद के गांधी कालोनी ओर नहरपार भारत कॉलोनी के 35 फीट रोड़ है।
इस अवसर पर अमन गोयल ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म और कर्म है क्योंकि बुजुर्गों के पास संपूर्ण जीवन के अच्छे व बुरे अनुभव हैं ओर ये अनुभव ही आज की युवा पीढ़ी के लिए सबसे मूल्यवान वस्तु है इसलिए आज के युवाओं को बुजुर्गों की सलाह पर ही भविष्य के रास्ते तय करने चाहिए क्योंकि बुजुर्गों ने अपने संपूर्ण जीवन को एक अनुभव की तरह जिया है ।
श्री गोयल ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकानाये दी ओर फरीदाबाद क्षेत्र की तरक्की के लिए मा गंगा से प्रार्थना करने के लिए कहा जिससे फरीदाबाद ओर अधिक तरक्की करें।
इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री पूर्व चैयरमेन, विजय शर्मा, संजय मल्होत्रा, मनीष राघव एडवोकेट, पंडित सुरेंद्र बबली, बंसी लाल, सोनू शर्मा, जगबीर पहलवान, कमल सैनी, दयाचंद, कमरुखान व अन्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!