अनाज मंडी में संत कबीर जयंती आयोजित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अनाज मंडी में संत कबीर जयंती आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 5 जून (अरुण शर्मा)। संत कबीर दास एक महान कवि तथा समाज सुधारक थे। उनकी रचनाएं जीवन व समाज को सुधारने को समर्पित थी। उनकी रचनाएं युगों तक मानव कल्याण का रास्ता दिखाती रहेगी। संत कबीर दास भक्ति काल के महान संत थे। कबीरदास जी को कर्म प्रधान कवि भी कहा गया है। हिंदी साहित्य में उनका अहम योगदान रहा है।
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर-16 स्थित अनाज मंडी में संत कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित वंचित वर्ग कल्याण समारोह में शिरकत कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह कहा। समारोह में फरीदाबाद विधायक नरेंद्र गुप्ता व होडल विधायक जगदीश नायर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि कबीर की रचनाएं बहुत खूबसूरत और सजीव हैं जिनमें समाज की झलकियों को दर्शाया गया है। उनका संदेश सीधा और स्पष्ट होता था। उनके संदेश पहले भी उतने ही प्रासंगिक थे तथा आज भी और भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगे। संत कबीर दास कवि होने के साथ समाज कल्याण और समाज हित के कार्यों में भी व्यस्त रहते थे। उनकी इसी उदारता के लिए उन्हें संत की उपाधि भी दी गई है। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास ने हमेशा अपने दोहों के माध्यम से समाज में प्रचलित कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन.जागृति पैदा की। उनके सद्भावना और मानवता के संदेश देशवासियों को सदैव प्रेरित करेंगे।
एससी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा शिक्षा क्षेत्र के आरक्षण में प्रदेश सरकार द्वारा एससी वर्ग को दो अलग-अलग केटेगरी में विभाजित करने पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का धन्यवाद किया।
इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार अजय गौड़, निवर्तमान पार्षद छत्रपाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, समारोह के आयोजनकर्ता अजरोंदा मंडल उपाध्यक्ष आरसी शेखर, मास्टर बालू सिंह सहित एससी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!