निगम कर्मचारियों ने कृष्णपाल गुर्जर व मूलचंद शर्मा के निवास पर थाली और ताली बजाकर किया प्रदर्शन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

निगम कर्मचारियों ने कृष्णपाल गुर्जर व मूलचंद शर्मा के निवास पर थाली और ताली बजाकर किया प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 20 मई (अरुण शर्मा)। नगर निगम कर्मचारियों ने आज प्रात: कालीन थाली व ताली बजाकर प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सेक्टर-28 आवास पर तथा हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर-8 कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय रााज्य केंद्र मंत्री व कैबिनेट मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार स्तर की मांगों का निवारण करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात कर मानी गई मांगों के पत्र जारी करवाएंगे तथा स्थानीय मांगों के समाधान के लिए निगम आयुक्त से बात कर समाधान करवाएंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को रखते हुए हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 27 मई से पहले 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौतों में मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए तथा जारी किए गए पत्रों को पालिका, परिषद, निगमों के अधिकारियों ने लागू नहीं किया तो प्रदेश के पालिका, परिषदों व निगमों व अग्निशमन के हजारों कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा जींद में की जाने वाली चेतावनी रैली में भाग लेंगे तथा इसके बाद जनता के दरबार में जाकर सरकार की कर्मचारी एवं दलित विरोधी नीतियों का खुलासा करते हुए जनता से कर्मचारी आंदोलन के सहयोग की अपील करेंगे और उसके बाद 10 व 11 जून को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण शिविर के मंच से ही बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।
आज के प्रदर्शनों का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया, नगरपालिका कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिय़ा व शहाबुद्दीन मनोज शर्मा, रामरतन करदम, देवी चरण शर्मा, रणजीत शुक्ला, अजय शास्त्री शिवकुमार, अनिल चिंडालिया, राकेश चिंडालिया व महिला नेता ललिता, सुरेश, शकुंतला, कमलेश व कमला आदि ने किया।
संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व जिला प्रधान दलीप बोहत, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं सरकार 6 जनवरी को रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अनुबंधित सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो को भर्ती करने का पत्र जारी कर दिया था लेकिन निगम अधिकारी सरकार के आदेशों को लागू न करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए भडक़ा रहे हैं।
निगमायुक्त से तीन दौर की हुई वार्ताओं में उक्त मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन आज तक इन मांगो का समाधान निगम प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। इसलिए अब निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन आंदोलन करने का मन बना लिया है। निगम कर्मचारियों ने ऐलान किया कि सरकार द्वारा जारी किए गए पत्रों को लागू करवाने व अन्य मांगों को लागू होने तक निगम कर्मचारी आंदोलन चलाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!