डीसी विक्रम सिंह ने आगामी यूपीएससी परीक्षाओं के सफल आयोजन के टिप्स दिए। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

डीसी विक्रम सिंह ने आगामी यूपीएससी परीक्षाओं के सफल आयोजन के टिप्स दिए।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 20 मई (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम सिंह ने जिला में आगामी रविवार 28 मई को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए रिहर्सल में टिप्स दिए। इसके लिए जिला में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
डीसी विक्रम सिंह ने गत सायं सैक्टर.12 के कैन्वैशन हॉल में जिला में 28 मई को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एकेडमी लिखित परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करने बारे प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को टिप्स संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा निर्देश दिए।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि यूपीएससी की लिखित परीक्षाओं यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे ड्यूटीरत अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। वहीं परीक्षा की पवित्रता तथा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए केंद्रवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाए। यूपीएससी की परीक्षा में सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड के नियमों का दृढ़ता से पालन किया जाए।
फरीदाबाद के एसडीएम परमजीत चहल ने रिहर्सल में यूपीएससी द्वारा परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी ले। परीक्षा केन्द्रों पर शौचालयों आदि तमाम सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।
एसडीएम फरीदाबाद कम नोडल अधिकारी परमजीत चहल, नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर शिखा, सीटीएम अमित मान, आरटीए सेक्रेटरी जितेंद्र गहलावत, एसीपी अमन यादव, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी व परीक्षाओं में लगी ड्यूटी के विभिन्न अधिकारी गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!