मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है – सुधा यादव – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है – सुधा यादव

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 19 मई (अरुण शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में दुनिया में भारत के परचम ऊंचा करने का काम किया। मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से वन अर्थ, वन फॅमिली और वन फ्यूचर के सन्देश को पूरे विश्व में पहुंचाया। मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के निमित जिला कार्यकारिणी बैठक में बोलते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने कहा। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में अटल कमल जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा फरीदाबाद के प्रभारी सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला, नागेन्द्र भडाना, मूलचंद मित्तल, राजीव जेटली, पूर्व महापौर सुमन बाला, निवर्तमान उप महापौर मनमोहन गर्ग, सोहनपाल सिंह, टिपरचंद शर्मा व जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल ने किया।
भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के समग्र विकास के साथ देशवासियों को सशक्त करने का काम किया है। मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण, पिछड़ों और महिला सशक्तिकरण पर केन्द्र सरकार में बहुत कम किया है। मेक इन इंडिया के माध्यम से विभिन क्षेत्रों में रोजगार के स्थान उपलब्ध कराये जा रहे है। देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देना मोदी की गरीब कल्याण की सोच को दर्शाता है। कोरोना महामारी में विश्व के बड़े-बड़े देश कुछ नहीं कर पायें लेकिन मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति भी दी और देशवासियों की जान भी बचाई। बेहद कठिन समय में देश की सरकार को संभालने के बाद मोदी सरकार का 9 साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा कार्यकाल है। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि 30 मई से 30 जून महाजनसंपर्क अभियान के तहत जन-जन से संपर्क कर इन 9 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पंहुचाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकत्र्ता पूर्ण मनोयोग और ईमानदारी से कार्य करता है और अब समय आ गया है मिशन 2024 को अपना टारगेट मानकर राष्ट्र सर्वोपरि के भाव से राष्ट्र निर्माण में जुटना है और देश की जनता की आंखों में जो सपने हैं, उनको पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करना है।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला कार्यकारिणी बैठक में कहा कि दशकों जो नहीं हुआ वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 9 वर्षों में करके दिखाया है। 9 साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने की मोदी के रूप में सक्षम और ईमानदार प्रधानमंत्री देश को मिला है और 9 सालों में उन्होंने अपनी कार्य कुशलता और दूरदर्शी सोच से भारत को विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढाया है। प्रधानमंत्री मोदी देश में और मनोहर लाल प्रदेश में जनता को सशक्त करने और भेदभाव रहित सबका साथ-सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चल अपने पूर्ण सामथ्र्य के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत अगले एक महीने कार्यकर्ताओं को पुरी ताकत झोंकनी हैं और मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। जो काम जिस कार्यकर्ता को मिले उसे पूरी जी जान लगाकर पूर्ण करें और देश प्रदेश में पार्टी को मजबूत करें।
इस अवसर पर वजीर सिंह, मान सिंह, अनिल नागर, बिजेन्द्र नेहरा, संजीव भाटी, लख्मीचंद भारद्वाज,पंकज पूजन रामपाल, जिला सचिव सुनीता बघेल, पुनीता झा, हरेन्द्र भड़ाना, रविन्द्र त्यागी, मुकेश अग्रवाल, राजन मुथरेजा, विनोद गुप्ता, अमित मिश्रा, राज मदान, जिले के प्रदेश में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश में मोर्चा, भाजपा जिला पदाधिकारी, मडंल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री सभी जिला कार्यसमिति के सदस्य, प्रकोष्ठ और विभागों के जिला संयोजक, सह संयोजक आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!