अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 10 मई (अरुण शर्मा)। थाना छायंसा की टीम चांदपुर चौकी प्रभारी तुषाकान्त की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरुमेज है आरोपी मूल रुप से राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव जुरहैडा का तथा वर्तमान में बल्लभगढ़ के गांव घरौडा का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से गश्त के दौरान काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा के साथ जिन्दा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी से देसी कट्टा के संबंध में लाईसेंस पेश करने की बात कही तो आरोपी लाईसेंस पेश नही कर पाया जिसके कारण आरोपी के खिलाफ थाना छायंसा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे के राजस्थान में किसी अनजान व्यक्ति से अपने शौक के लिए 6000 रूपए में खरीद कर लाया था। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी को मामले में गहनता से पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!