विधायक राजेश नागर ने बिजली सब स्टेशन का किया औचक निरीक्षण। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक राजेश नागर ने बिजली सब स्टेशन का किया औचक निरीक्षण।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 9 मई (अरुण शर्मा)। विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर 37 में नए बने बिजली सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बिजली अधिकारियों से कहा कि वह अपनी तैयारियों को मुकम्मल कर लें जिससे कि इस गर्मी में लोगों को बिजली की कटौती से दो चार न होना पड़े।
विधायक श्री नागर ने सब स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों से बिजली की आपूर्ति एवं क्षमता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में लोगों को बिजली आपूर्ति में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। ऐसे में स्टेशन में कोई भी काम बाकी रहता है तो उसे समय रहते पूरा कर लें। जिससे किसी भी आशंका को दूर किया जा सके। विधायक ने बताया कि प्रदेश में विकास कार्यों के लिए सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है ऐसे में अधिकारियों को भी अपने पूरे प्रयास कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपना काम पूरी ईमानदारी से करो कि लोगों को शिकायत का मौका ही न मिले।
विधायक राजेश नागर ने बताया कि सेक्टर-37 में नए सब स्टेशन के बनने से उनके क्षेत्र में बिजली कटौती बीते दिनों की बात हो जाएगी। इससे ग्रेटर फरीदाबाद की कॉलोनियों, सेक्टरों और गांवों को भरपूर बिजली मिलेगी। इनमें पल्ला, सपना मार्केट, सेक्टर 37, तिलपत, अनंगपुर, अजय नगर, बसंतपुर आदि फीडर जोड़े जाएंगे। जिससे लाखों की संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। श्री नागर ने कहा कि पिछली गर्मी में ओवरलोड के कारण कभी कभी फीडर पर कट लग जाते थे जिन्हें अब दूर कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर बिजली एसडीओ विनोद भारद्वाज, वासुदेव भारद्वाज, अमित भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!