पुलिस टीम ने छापेमारी कर हुक्का बार के खिलाफ की कार्रवाई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुलिस टीम ने छापेमारी कर हुक्का बार के खिलाफ की कार्रवाई।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 27 अप्रैल (अरुण शर्मा)। थाना कोतवाली प्रबंधक की पुलिस टीम ने रेड कर प्रतिबंधित हुक्का जब्त करके हुक्का बार संचालक के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम देव है जो फरीदाबाद के सेक्टर-19 का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि लखन चौक एनआईटी-2 नम्बर में प्रतिबंधित हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई यशपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची जहां पर बार में प्रतिबंधित हुक्का सर्व किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मौके से प्रतिबंधित हुक्का व निकोटिन पदार्थ से युक्त 4 डिब्बे 100-100ग्राम के जब्त किया गया है। पूछताछ करने पर बार में मौजूद युवकों से पता चला कि उन्हें फ्लेवर्ड हुक्के के नाम से 2 हुक्का सर्व किया जा रहा था।
करण सिंह गोदारा को बुलाकर चेक करवाया गया तो इसमें निकोटिन की मात्रा पाई गई। इस प्रकार के फ्लेवरड हुक्का में निकोटिन का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत को बहुत तेजी से खराब करते है। मौके से आरोपी देव को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा तंबाकू नियंत्रण कानून व विष अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!