विकास कार्यो को समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें अधिकारी : राजेश नागर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विकास कार्यो को समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें अधिकारी : राजेश नागर

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 24 अप्रैल (अरुण शर्मा)। तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को अधिकारी समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य आम जनता के हित के लिए हैं और अगर वह समय पर पूरे होते हैं तो उससे लोगों को समय से सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से एमएलए राजेश नागर तिगांव विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन बारे अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दे रहे थे। उनके साथ उपायुक्त विक्रम सिंह भी मौजूद थे। विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों को विकास कार्यों में देरी होने पर जवाब देही देने और ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में पीडब्लूडी बी एण्ड आर, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग, कृषि विपणन बोर्ड, जिला विकास एवं पंचायत और पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बैठक में तिगांव विधान सभा क्षेत्र की सडक़ों, कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और अमृत सरोवरों के विकास कार्यों पर जोर देने के लिए कहा गया।
मीटिंग में विधायक राजेश नागर ने क्रमश: पीडब्लूडी बी एण्ड आर, कृषि विपणन बोर्ड, जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, पंचायती राज विभाग सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से विभाग वार विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की बारीकी से समीक्षा कर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सडक़ों के निर्माण, जोहड़ों की गाद निकालने, गर्मी के मौसम के मद्देनजर बेहतर पेयजल सप्लाई से जुड़ी हुई तमाम व्यवस्थाएं और एसटीपी के क्रियान्वयन, अवैध कब्जे हटाने, मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशीघ्र शुरू करवाना और निर्धारित समय पर पूरा करना तथा बिजली सप्लाई से जुड़ी हुई लाइन तथा अन्य कार्य, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य मूलभूत विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के साथ विभाग वार मंत्रणा की गई।
समीक्षा बैठक में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तथा ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली को आधुनिक तौर-तरीकों के साथ विभागों तथा एजेंसियों से आपसी सहमति से करवाया जाने बारे बारिकी से चर्चा की गई। सडक़ों, स्ट्रीट लाइटिंग, इलेक्ट्रीकल वर्क, रोड़, फुटपाथ, ग्रिल, अमृत सरोवरों सहित तमाम पहलुओं पर बारिकी से समीक्षा कर निर्माण कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की गई। अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा गया कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की जांच की ठीक प्रकार से करवा ली जाए। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
समीक्षा बैठक में सीईओ जिला परिषद सुमन भांकर, डीडीपीओ राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गजेन्द्र सिंह सहित सम्बंधित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!