सांसद नायब सैनी की गाड़ी को टोल कर्मियों ने रोका। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सांसद नायब सैनी की गाड़ी को टोल कर्मियों ने रोका।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद , 18 मार्च ( अरुण शर्मा ) : हरियाणाा के सोनीपत में NH-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर बीती रात जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेकर लौट रहे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी की गाड़ी को टोल कर्मियों ने रोक लिया। उनके स्टाफ ने गाड़ी को निकालने की कोशिश की तो टोल प्लाजा का बूम गाड़ी पर गिर गया। टोल कर्मियों ने सांसद के पीएसओ के साथ धक्का मुक्की की।
सांसद की गाड़ी को रोकने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद टोल पर फंसी सांसद की गाड़ी को वहां से निकाला गया। मुरथल पुलिस ने टोल मैनेजर दीदार सिंह समेत 3 कर्मियों पर धारा 186,341,353,34 के तहत मामला दर्ज किया है। इस दौरान दूसरे वाहन भी टोल प्लाजा की लेन में फंसे रहे। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के निजी सचिव रविकांत ने मुरथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सांसद नायब सैनी शुक्रवार को लोकसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेकर रात को दिल्ली से कुरुक्षेत्र लौट रहे थे। उनके साथ निजी सचिव व अन्य स्टाफ भी था। सांसद जब जीटी रोड पर मुरथल से पानीपत की तरफ बने भिगान टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मियों ने बिना टोल टैक्स दिए उनकी गाड़ी को वहां से निकलने से रोक दिया।
इस बीच निजी सचिव ने गाड़ी को टोल प्लाजा से से निकालने का प्रयास किया तो उनकी गाड़ी पर टोल का बूम गिरा दिया गया। सांसद के पीएसओ टोल कर्मियों को समझाने गए तो उसके साथ कर्मियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। गाड़ी को आगे नहीं ले जाने दिया गया। सांसद स्टाफ और टोल कर्मियों के बीच यहां खूब विवाद हुआ। टोल की इस लेन में दूसरी गाड़ियां भी फंस कर रह गई।
सांसद के निजी सचिव ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो मुरथल थाना के ASI पवन कुमार मौके पर पहुंचे। वहां पर रविकांत ने टोल प्लाजा के मैनेजर व अन्य कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने वहां से सांसद की गाड़ी को निकाला। पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर दीदार सिंह, दो अन्य कर्मियों कृष्ण निवासी समालखा व प्रवीण निवासी अमेठी, यूपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!