पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ाया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ाया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 17 मार्च (अरुण शर्मा) क्राइम ब्रांच की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपियों को छु्ड़ा लिया।
क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम थाना सूरजकुंड में दर्ज ट्रैक्टर-ट्राली लूट मामले की छानबीन करते हुए बुधवार शाम नूंह जिले के पुन्हाना कस्बे में गई थी। सूचना मिली थी कि गोकुलपुर गांव निवासी दोनों भाई अजरुद्दीन और जहीर चोरी के वाहन खरीदते हैं। क्राइम ब्रांच की दो गाड़ियों में 11 पुलिसकर्मी आरोपियों के गांव पहुंच गए और घर पर दबिश दी। पुलिस की टीम आरोपी अजरुद्दीन को गाड़ी में बिठाने गई, तभी आरोपियों के परिजनों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। हमलावरों की संख्या काफी ज्यादा थी। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और पुलिस टीम पर लाठी डंडे बरसा दिए। घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। हवलदार कायम खान और एएसआई नवीन के सिर में गहरी चोट आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआई जलालुद्दीन ने पुन्हाना थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!