भाजपा एवं जेजेपी सरकार के पुतले जलाकर किया विरोध प्रदर्शन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भाजपा एवं जेजेपी सरकार के पुतले जलाकर किया विरोध प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 3 मार्च (अरुण शर्मा)। हरियाणा पुलिस द्वारा सरपंचों पर बर्बरता पूर्वक लाठी बरसाई जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर निगम इलेक्शन इंचार्ज अशोक तंवर के नेतृत्व में भाजपा एवं जेजेपी सरकार के पुतले जलकर विरोध प्रदर्शन किया। जबकि अध्यक्षता आप नेता धरमवीर भड़ाना ने की।
इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा कि सरपंचों पर लाठी बरसाना बहुत ही दु:खद घटना है हरियाणा सरकार लगातार अपना असली चहरा लोगों को दिखा रही है। जो काई भी अपने हक की लड़ाई लडऩे के लिए सामने आता है तो भाजपा सरकार उस पर झूठे केस लगाकर उसको दोषी बना देती है। हरियाणा के 4000 सरपंचों पर 10 धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल अमीरों की सरकार है, जो केवल गरीब को डराने का काम करती है। उन्होंने कहा कि क मोदी सरकार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सोच रही है कि आम आदमी पार्टी को तोड़ देंगे। तो यह सोच उसकी सोच ही रहेगी। आने वाले समय में इसका जवाब यहां की जनता खुद देगी। अब आने वाला समय नेक और ईमानदार सरकार का है जो भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि जिस तरह भाजपा अपने खिलाफ बोलने वालों को दमन करते जा रही है और मनमाने ढंग से कार्य कर रही है, यह बहुत ही निंदनीय है। आम आदमी पार्टी चुप नही बैठेगी और लगातार भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को खत्म करके रहेगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंजू गुप्ता, आभाष चंदीला, प्रवेश मेहता, हितेश पलटा, जवाहर सिंह, राजेंद्र शर्मा, हंसराज दायमा, इंद्रेश दायमा, राकेश भडाना, मेहर चंद हरसाना, चंचल तंवर, कृष्ण कांगड़ा, ओ पी वर्मा, मुल्क राज भडाना, विनोद भाटी, हरेंद्र भाटी, अमन गोयल, भीम यादव, संजय जुनेजा, राम गौर, सुभाष बघेल, प्रमोद मनोचा, संतोष, वाई के शर्मा, खैमी ठाकुर, चंद्रवीर, इंदु, लखविंदर सिंह लक्खा, नरेंद्र सरोहा, केएल बंसल, राहुल बैसला, इंदिरा कोठारी, नीरज प्रेमी, ओमपाल टोंगर, रविंद्र फौजदार, देवेंद्र टोंगर, पुनीता भडाना, चंद्रपाल, रवि डागर, हरिदत्त शर्मा, सुनील ग्रोवर, तेजवंत सिंह बिट्टू, मनीष भाटिया, दिनेश एडवोकेट, विक्रांत भाटी, दक्ष कसाना, विजय गोदारा, नरेश शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, कुलदीप चावला, चांद गोविंदा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!