मेले में दुकानदार के साथ हुए फ्रॉड में कार्यवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मेले में दुकानदार के साथ हुए फ्रॉड में कार्यवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 18 फरवरी (अरुण शर्मा)। सूरजकुण्ड मेले में कालीन बेचने वाले दुकानदार अलाउद्दीन के साथ हुए फ्रॉड के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने मामले में तत्परता से कार्यवाई करते हुए आरोपी इकबाल को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी मेला एवं मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम इकबाल तेली है आरोपी कश्मीर के श्रीनगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से शाहिन बाग भास्कर एनक्लेव दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने जीजा के साथ मिलकर योजना के तहत सूरजकुण्ड मेले में शिल्पी कारीगर के साथ फ्रॉड करने की वारदात को अंजाम दिया है। शिल्पी कारीगर की शिकायत पर नाम पता ना मालूम आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में धारा 420 धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही थी। आरोपी से पूछताछ में पता चला की आरोपी कालीन बेचने का काम करता है। जिसके कारण आरोपी को पता था कि कालीन बनाने वाले कारीगर कम पड़े लिखे होते है जिनको डिजिटल ट्रांजैक्शन का कम ज्ञान होता है। जिसके लिए आरोपी अपने जीजा के साथ ठगी की योजना बनाकर 11 फरवरी के दिन सूरजकुण्ड मेले में कालीन शिल्पी दुकानदार अलाउद्दीन से अलग-अलग रंग के सात कालीन (जिनकी कुल कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये थीं) खरीद लिये। कालीन की पेमेंट ऑनलाईन ट्रांसफर करने की बात कहकर ट्रांजेक्शन सेक्स्फुल का मैसेज दिखाकर, कालीन अपनी गाड़ी में रखकर मौका से फरार हो गये। मामले में तत्परता से कार्यवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 7 कालीन बरामद किये गये गिरफ्तार आरोपी इकबाल की पूछताछ में पता लगा है कि फरार आरोपी ताहिर के खिलाफ पहले भी इसी तरह के 4 केस दर्ज है। जिसमे से 2 दिल्ली में, एक मुम्बई में और एक श्रीनगर में दर्ज है। आरोपी को कल न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लेकर मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के जीजा ताहिर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!