वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर कि टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शौकीन है आरोपी नंहू जिले के गांव तिरवाडा का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सराय ख्वाजा के चोरी के मामले में दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ की आरोपी मौहम्मद अख्तर के साथ वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। अख्तर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आरोपी से पूछताछ में चोरी के 2 अन्य मामलों का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी ने थाना सराय ख्वाजा और मुजेसर में 2 पिकअप गाडी चोरी करने की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी ने एक पिकअप गाडी को थाना सराय ख्वाजा के एरिया सेक्टर-35 अशोका इंक्लेव से तथा थाना मुजेसर के एरिया सेक्टर-24 से एक पिकअप गाडी को चोरी करने की वारदात को अजाम दिया था। 2 पिकअप गाडी और ईको कार पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी दिल्ली में पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!