दुकान पर काम करने वाले कर्मियों की वेरिफिकेशन न कराने पर मामला दर्ज किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

दुकान पर काम करने वाले कर्मियों की वेरिफिकेशन न कराने पर मामला दर्ज किया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 22 जनवरी (अरुण शर्मा)। गणतन्त्र दिवस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा सभी जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक और चौकी इंचार्ज को दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिटी बल्लभगढ़ प्रभारी ने तीन दुकानदारों के खिलाफ दुकान पर काम करने वाले कर्मियों की वेरिफिकेशन न कराने पर कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में दुकानदार विशाल गुप्ता, अंकुर और सागर वर्मा का नाम शामिल है। आरोपी विशाल फरीदाबाद के सेक्टर-85 का रहने वाला, आरोपी अंकुर बल्लभगढ़ की मुकेश कालोनी का तथा आरोपी सागर वर्मा बल्लबगढ़ का रहने वाला है।
थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में मौखिक तौर पर पीसीआर व एसएचओ मोबाइल की सहायता से किरायेदारों की वेरिफिकेशन कराने के संबंध में अनाउंसमेंट कराई गई थी तथा वेरिफिकेशन ने कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। थाना प्रबंधक ने अपने एरिया में वेरिफिकेशन के संबंध में जांच की तो 3 दुकानदारों की दुकान पर काम करने वाले कर्मियों की वेरिफिकेशन न कराने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी अन्य दुकानदारों और मकान मालिकों को उनके पास रह रहे सहायक, ड्राइवर कुक इत्यादि की पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए जागरूक किया जाता है। चूंकि आमजन को नहीं पता चलता कि उनके पास किराए पर रहने वाले किराएदार या काम करने वाले सहायक या सेवक का क्रिमिनल रिकॉर्ड कैसा है इसलिए उनकी पुलिस वेरिफिकेशन कराना अति आवश्यक है ताकि पुलिस उनके बैकग्राउंड रिकॉर्ड को चेक करके यह पता लगा सके कि वह कोई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति तो नहीं है। फरीदाबाद पुलिस की शहरवासियों को सख्त हिदायत है कि उनके पास रह रहे सहायक या सेवकों की को रखने से पहले उनकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!