साहनपुर में मनाया गया शाखा वार्षिकोत्सव एवम् मकर संक्रान्ति उत्सव। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

साहनपुर में मनाया गया शाखा वार्षिकोत्सव एवम् मकर संक्रान्ति उत्सव।

😊 Please Share This News 😊

नजीबाबाद

      साहनपुर में “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” का शाखा वार्षिकोत्सव एवं मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह गगन जी ने मकर संक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने पर यह उत्सव मनाया जाता है। आज के दिन से सभी शुभ कार्य होने आरंभ हो जाते हैं। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होने लगता है फलस्वरूप मौसम में उष्णता आने लगती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमराज जी ने की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले उत्सव भारतीय संस्कृति से हमारा परिचय कराते हैं। कार्यक्रम में विभाग पर्यावरण संयोजक सुशील जी, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख द्रवित जी, खंड कार्यवाह मनोज जी, साहनपुर से मंडल कार्यवाह अंकुश जी, सह कार्यवाह सुमित जी, शारिरिक शिक्षण प्रमुख हरिओम जी रहे। कार्यक्रम में मुकुल जी ने योगासन दैविक जी ने अमृत वचन एवं देव व अमन जी ने क्रमशः गणगीत व एकल गीत गाये। कार्यक्रम के पश्चात खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!