नीरज गुप्ता को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश प्रचार सचिव नियुक्त किया – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नीरज गुप्ता को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश प्रचार सचिव नियुक्त किया

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 14 जनवरी (अरुण शर्मा)। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश प्रचार सचिव नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर नीरज गुप्ता ने बजरंग गर्ग सहित व्यापार मंडल के सभी शीर्षजनों का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और व्यापारियों को संगठित करके उनके हित मेें कार्य करने का भरसक प्रयास करेंगे। नीरज गुप्ता ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में व्यापारी कतई सुरक्षित नहीं है, आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट, डकैती व छीना झपटी की वारदातें हो रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं देती। श्री गुप्ता ने कहा कि आज व्यापारी न केवल अपने व्यापार व बल्कि अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है इसलिए व्यापारियों के हितों को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए क्योंकि जिस प्रदेश का व्यापारी असुरक्षित रहेगा, वह प्रदेश कभी उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यापारियों के जान माल की सुरक्षा को लेकर एक बैठक करके आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!