मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर शहीदों के स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर शहीदों के स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 9 जनवरी (अरुण शर्मा)। शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर वर्ष मेले बस एक यही निशा बाकी रहेगा, की बात को चरितार्थ करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज शहीदों की शहादत के बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर शहीदों के स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने राजा नाहर सिंह पार्क बल्लभगढ़ शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अपने संबोधन में कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि हमारे लिए उनका आत्म सम्मान है। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश की शहादत में पलवल और फरीदाबाद जिला के लोगों की आजादी में कुर्बानी को नहीं बुलाया जा सकता। यहां के युवाओं ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढक़र भाग लिया था। उन्होंने कहा कि शहीद राजा नाहर सिंह के साथ शहीद भूरा वाल्मीकि और शहीद गुलाब सिंह सैनी को भी फांसी दी गई थी। इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा सरकार की तरफ से बीमारों और उनके तीमारदारों को बड़ी सौगात देते हुए बल्लभगढ़ एम्स की शाखा से दिल्ली एम्स हॉस्पिटल तक की सिटी बस सेवा का शुभारंभ भी किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस में स्वयं सवार होकर कर दिल्ली एम्स तक जाने वाली बस में यात्रा भी की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बस में बैठकर खुद पैसे देकर टिकट लेकर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बिना टिकट कोई बसों में सफर ना करें। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने जानकारी देते बताया कि हर रोज 2 बसें बल्लभगढ़ बस अड्डा से चलेगी एक बस सुबह 8 बजे चलेगी और दूसरी बस सुबह 8.30 बजे दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए जाएगी। उन्होंने कहा कि बस का एक तरफ का किराया 50 रूपए है और यह सिटी बस सुबह बल्लभगढ़ बस अड्डा से बाटा फ्लाईओवर होते हुए एनआईटी बस अड्डा और बीके चौक होते हुए दिल्ली एम्स के लिए जाएगी। जिला फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचने पर जिला सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता, डॉ मान सिंह और सहित अन्य डॉक्टर्स ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का बुक्का देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए यह बस लाभदायक सिद्ध होगी।
इस दौरान बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, डीसीपी कुशल पाल सिंह, एसीपी मुनीष सहगल, एम्स अस्पताल बल्लभगढ़ के इंचार्ज डॉ हर्षल, एसएमओ डॉ टीसी गिडवाल, भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, प्रेम खट्टर प्रधान मार्केट, रिछपाल लांबा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, लखन बेनीवाल, बुद्धा सैनी, संदीप चौधरी, राकेश गुर्जर, रवि भगत, महेश गोयल, योगेश शर्मा, पूरन लाल, संजीव बैंसला, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, अनुराग गर्ग, दीपांशु अरोड़ा, कार्तिक वशिष्ठ, अभिषेक दीक्षित सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!