चंदावली फ्लाईओवर संघर्ष समिति धरने का आठवां दिन भी रहा जारी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चंदावली फ्लाईओवर संघर्ष समिति धरने का आठवां दिन भी रहा जारी।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 4 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। चंदावली फ्लाईओवर संघर्ष समिति धरने का आठवां दिन भी जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता सुभाष चौधरी प्रधान जाट सभा सेक्टर-2 की देखरेख में हुई। आज धरने पर फरीदाबाद के अलग-अलग गांव के सरपंच, आरडब्लू, प्रेसिडेंट, समाजसेवियों और गांव के मौजूद लोगों ने धरने को समर्थन दिया।
इसमें गांव अमरपुर से भीम सिंह लांबा, साहूपुरा से अवतार सारंग पूर्व जिला पार्षद, चौधरी रामरतन भाटिया कालोनी, संदीप कपासिया मुजेड़ी, आजाद सिंह, रविन्द्र मलिक, सुरेश मोर और बहुत से गणमान्य लोगों ने आज धरने को अपना पूरा समर्थन दिया और सभी ने 6-12-2012 को होने वाली सभी गांव की सरदारी की पंचायत में रूप रेखा तैयार की।
धरने के संयोजक हेमन्त शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी लोगों का सहयोग मिलने से हमे नई ऊर्जा मिली हैं और अब हम और जोर-शोर से अपनी बात एनएचआईए तक पहुंचा सकेंगे।
लोगो ने एनएचआईए के प्रोजेक्ट निदेशक ने गलत रिपोर्ट बनाकर पूरे क्षेत्र की जनता को दुखी कर दिया हैं और इस प्रोजेक्ट की ओरिजिनल डीपीआर में छेड़छाड़ करके मोहना रोड के एलिवेटेड सेक्शन को सेक्टर-64 पर शिफ्ट करने की साजिश की हैं। इसलिये लोगो में एनएचआईए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के लिये काफी रोष हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!