केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 27 अक्टूबर को फरीदाबाद आ रहे हैं। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 27 अक्टूबर को फरीदाबाद आ रहे हैं।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 23 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 27 अक्टूबर को फरीदाबाद आ रहे हैं। गृह मंत्री श्री शाह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन उत्थान रैली को भी संबोधित करेंगे। रैली के आयोजन को लेकर की जा रही व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह सहित तमाम पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने सेक्टर-12 स्थित मैदान में होने वाली रैली स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली स्थल पर वीवीआईपी, वीआईपी स्टेज, प्रैस गैलरी, इलेक्ट्रोनिक मीडिया तथा ओबी वैन स्थानों के निर्धारण निरीक्षण सहित रैली में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्था को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक, पुलिस एमसीएफ, एफएमडीए सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के बाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी को जहां दायित्व सौंपा है, वह निर्धारित समय में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उनके अनुरूप सभी जिला विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 30 अक्टूबर तक छुट्टियां रद्द कर दी गई है। तमाम अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मुस्तैद रहे।
पुलिस आयुक्त विकास अरोङा ने वीआईपी रूट, वीवीआइपी रूट, क्यूआरजी हॉस्पिटल, ओल्ड फरीदाबाद चौक, सेक्टर-14, सैक्टर-17 रोड आदि रूट का निरीक्षण किया और वहां पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। हेलीपैड, रैली स्थल, मुख्य स्टेज, वीआईपी स्टेज, प्रेस गैलरी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कवरेज स्थल और गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठने तथा आमजन के बैठने के स्थानों पर प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी आपसी तालमेल करके आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो बारे बारिकी से समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एडीसी अपराजिता को प्रशासन द्वारा और डीसीपी नितीश अग्रवाल को पुलिस विभाग के लिए रैली का ओवर आल इंचार्ज बनाया गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल, किरण पाल खटाना, चण्डीगढ़ मुख्यालय से प्रशासनिक अधिकारी महाबीर प्रसाद, संयुक्त सचिव एवं मीडिया नोडल अधिकारी सतबीर मान, डीसीपी हेडक्वार्टर मुकेश मल्होत्रा, एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम अमित मान सहित पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी साथ रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!