पराली जलाने वाले किसानों के साथ अधिकारी सख्ती से निपटे। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पराली जलाने वाले किसानों के साथ अधिकारी सख्ती से निपटे।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 21 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने विडियों कान्फ्रेंस के जरिये दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पराली जलाने वाले किसानों के साथ अधिकारी सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी गांवों में पेट्रोलिग करके इस बारे अपडेट रहे। जो किसान धान की पराली जलाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।
डीसी विक्रम ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान फसल अवशेषों को जलाने से रोकने, निगरानी व जुर्माने के लिए राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला फरीदाबाद में जिला स्तर, सबडिवीजन स्तर, ब्लॉक स्तर व ग्राम स्तर पर कमेटियां गठित की गई है। ये कमेटियां जिला फरीदाबाद में राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी हिदायतों अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
डीसी विक्रम ने आगे बताया कि जिला लेवल कमेटी में जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल अधिकारी को सदस्य को तौर शामिल किया गया है। इसी प्रकार सबडिवीजन लेवल की कमेटी में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, एसएचडीओ, सब डिवीजनल अभियंता पोलूशन बोर्ड को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार ब्लॉक लेवल की कमेटी में खंड कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार संबंधित ब्लाक और सम्बधित खंड विकास अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।
डीसी विक्रम ने आगे बताया कि राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के अनुसार ग्राम स्तर पर बनाई गई कमेटी में ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम कृषि विकास अधिकारी, राजस्व विभाग के पटवारी और पंचायत विभाग के सचिव को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। विडियो कान्फ्रेंस में एसीपी कुशल सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिला सांख्यिकी अधिकारी डाक्टर संगीता सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!